‘कोलकाता नाईट रायडर्स’ संघ ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को ९.२ करोड रुपए में खरीदा !
‘कोलकाता नाईट रायडर्स’संघ व्यवस्थापन पर दबाव बनाकर मुस्तफिजुर रहमान को खेलने नहीं दिया जाए, इसके लिए पूरे भारत की क्रिकेटप्रेमी हिन्दू जनता को प्रयास करने चाहिए! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

नवी देहली – ‘आय.पी.एल्. २०२६’के लिए बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाडियों को खरीदने के तथा उन्हें खिलाने के विरोध में अब हरिद्वार के साधु-संत खुलकर सामने आए हैं । ‘भारतीय खिलाडी यदि बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाडियों के साथ खेले, तो वे इसके विरोध में सडक पर उतरेंगे, साथ ही भारतीय खिलाडी भी ‘जिहादी’ कहलाएंगे’, ऐसे इन संतों ने कहा है । श्री अखंड परशुराम अखाडे के आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेशियों ने हिन्दुओं का नरसंहार किया है । वहां हिन्दुओं को मारा जा रहा है, काटा जा रहा है तथा जलाया जा रहा है । यदि ऐसे बांग्लादेशियों के साथ मैच खेला गया, तो वे सहस्रों पदाधिकारियों के साथ सडक पर उतरेंगे । वर्तमान समय में केवल ‘कोलकाता नाईट राइडर्स’ संघ ने ही बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा है ।
१. संत समाज, श्री अखंड परशुराम अखाडा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने २७ दिसंबर को यहां के मायादेवी मंदिर में बांग्लादेशी खिलाडियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया । इन आंदोलनकारियों ने बांग्लादेशी खिलाडियों को इस प्रतियोगिता में खिलाया न जाए, यह मांग की ।
२. जहां ऐसा मैच होता हो, वहां जाकर हम इसका विरोध करेंगे; क्योंकि जितने भी बांग्लादेशी एवं पाकिस्तानी खिलाडी हैं, उन्हें खरीदनेवाला तथा उनके साथ संबंध रखनेवाला भी जिहादी प्रवृत्ति का होगा तथा श्री अखंड परशुराम अखाडा उनका विरोध करने का कार्य करेगा ।








