अंधश्रद्धा निर्मूलन (अंनिस) का हमेशा से जीतोड यही प्रयास रहा है कि अंधविश्वास को समाप्त करने के नाम पर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना ! अंनिस अन्य धर्मों के धार्मिक प्रतीकों, वेशभूषा, या फिर पादरी अथवा मौलवी की वेशभूषा कर सार्वजनिक स्थानों पर इसप्रकार के चमत्कार दिखाने का दुस्साहस क्यों नहीं करती ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

अहिल्यानगर – एरंडगांव तहसील के शेवगांव स्थित एकनाथ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) के कार्यकर्ता द्वारा भगवा वेशभूषा में कथित ‘चमत्कार’ दिखाने पर हिन्दू जनजागृति समिति ने कडा विरोध जताया है । इस संबंध में समिति की ओर से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद भंडारी और माध्यमिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या गायकवाड को ज्ञापन दिया गया ।
इस कार्यक्रम में अंनिस के कार्यकर्ता भगवा वस्त्र पहनकर विद्यार्थियों को चमत्कार दिखा रहे थे । भगवा वस्त्र हिन्दू धर्मियों की आस्था का प्रतीक है और इस संबंध में सभी हिन्दुओं के मन में एक पवित्र भाव है । इस दौरान हिन्दू जनजागृति समिति के जिला समन्वयक श्री. रामेश्वर भुकन ने प्रश्न किया कि ‘क्या स्कूल ने इस प्रकार के कार्यक्रम की लिखित अनुमति दी थी ?’
ज्ञापन में समिति की ओर से मांगें
१. कार्यक्रम में भगवा कपडे अर्थात् हिन्दू साधु-संतों की वेशभूषा धारण करनेवाले व्यक्ति की उपस्थिति और भूमिका के संबंध में जांच की जाए ।
२. भविष्य में इसप्रकार की पुनरावृत्ति अन्यत्र न हो, इसलिए संबंधित शिक्षक/समन्वयक को निर्देश दिए जाएं ।
३. इस प्रकरण की लिखित जानकारी और कार्रवाई की रिपोर्ट अभिभावकों को उपलब्ध करवाई जाए ।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद भंडारी ने इस दौरान आश्वासन दिया कि ‘संबंधित प्रकरण की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी ।’ इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. रामेश्वर भुकन, जिला हिन्दू संगठक श्री. अरुण (बापू) ठाणगे, चैतन्य शेकडे, श्री अविनाश साबरे आदि उपस्थित थे ।








