Menu Close

चेंबूर (मुंबई) : श्री काली माता मंदिर में मूर्ति को मदर मेरी की तरह सजाकर लगाया क्रॉस

अन्य पंथीय कभी अपने पंथ के विरुद्ध कोई कृत्य नहीं करते । हिन्दुओ को धर्मशिक्षण नहीं होने से ही वे ऐसे धर्मविरोधी कृत्य करते हैं । इससे हिन्दुओ को धर्मशिक्षण की आवश्यकता स्पष्ट होती है । – सम्पादक, हिन्दुजागृति

पुजारी के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट हुआ

मुंबई – चेंबूर के वाशीनाका स्थित श्मशानभूमि के परिसर में बने श्री काली माता के मंदिर में देवी की मूर्ति को मदर मेरी के वस्त्र पहनाकर क्रॉस लगाने वाले पुजारी के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट किया गया है । बाईस नवम्बर की रात श्रद्धालुओ को यह घटना पता चली । स्थानीय श्रद्धालुओ द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुजारी रमेश योगेश्वर को बंदी बना लिया तथा न्यायालय ने उसे दो दिन की न्यायालयीन निगरानी में रखा है ।

इस घटना के सम्बन्ध में स्थानीय श्रद्धालुओ ने एकत्र होकर पुजारी रमेश योगेश्वर से पूछताछ की । इस पर उसने कहा कि ‘देवी ने मुझे स्वप्न में आकर मूर्ति को मदर मेरी का रूप देने को कहा ।’ इसलिए क्रोधित श्रद्धालुओ ने उसे पुलिस को पकडवा दिया । ‘इसके पीछे धर्मांतरण का षड्यंत्र है तथा इसमें अन्य भी कुछ लोग सम्मिलित हैं । उनका पता लगाकर उन्हें भी बंदी बनाया जाए’, ऐसी मांग श्रद्धालुओ और स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनो ने की है ।

Latest News