क्या सरकार इस मुद्दे को सही ठहरा रही है या अनदेखा कर रही है? – हिन्दू जनजागृति समिति

बेंगलुरु: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के टर्मिनल 2 पर कुछ मुस्लिम व्यक्तियों द्वारा खुलेआम नमाज़ अदा करने की घटना ने गंभीर चिंता पैदा की है। वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों की चुप्पी तथा इस पर कोई कार्रवाई न करने की विफलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
A shocking incident at @BLRAirport, Bengaluru – a group of Muslims publicly performed Namaz at Terminal 2 while security staff remained silent@HinduJagrutiOrg strongly condemns this appeasement & demands strict action against officials@PTI_News @ANI @ians_india pic.twitter.com/Vr0aJynqEL
— HJS Karnataka (@HJSKarnataka) November 10, 2025
हिन्दू जनजागृति समिति (HJS) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। समिति ने कहा कि, जब हिन्दू संगठनों को सार्वजनिक स्थान या सड़क पर साधारण शोभायात्रा निकालने के लिए भी अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है, तब हवाई अड्डे जैसे उच्च सुरक्षा क्षेत्र में किसी भी धार्मिक गतिविधि की अनुमति देना राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
समिति ने यह भी उल्लेख किया कि परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैद कुछ आतंकी बंदियों को मोबाइल फोन की सुविधा मिलने के वीडियो सामने आए हैं। ऐसे में, सरकार का हवाई अड्डे पर नमाज़ पढ़े जाने पर भी मौन रहना, धार्मिक तुष्टीकरण का स्पष्ट उदाहरण है।
हिन्दू जनजागृति समिति ने सरकार से मांग की है कि वह इस घटना की तुरंत जांच करवाए और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे।








