हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सामूहिक गायन
भारत में विविध स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन; हजारों नागरिकों की उत्स्फूर्त सहभाग

भारत राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत बने और करोड़ों भारतीयों में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले ‘वंदे मातरम्’ गीत को इस वर्ष 150 वर्ष पूर्ण हुए। इस स्मरणार्थ, हिंदू जनजागृति समिति की ओर से संपूर्ण भारत में विशेष राष्ट्रभक्ति जागरण उपक्रम एक सप्ताह तक आयोजित किया गया। स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन के माध्यम से नागरिकों ने मातृभूमि के प्रति अपना अभिमान व्यक्त किया।

इस उपक्रम को उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। सातारा, सोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, अहिल्यानगर, रत्नागिरी, मुंबई, आदि स्थानों पर नागरिकों ने राष्ट्रध्वज तथा क्रांतिकारियों के फलक हाथों में लेकर “वंदे मातरम्” के जयघोष किए। महाराष्ट्र के साथ ही कर्नाटक और गोवा राज्यों में भी इस उपक्रम का विस्तार हुआ।

महाराष्ट्र राज्य के 60 से अधिक स्थानों पर आयोजित सामूहिक गायन कार्यक्रमों में पाच हजार से अधिक राष्ट्रभक्त नागरिक, पूर्व सैनिक, शिक्षक, विद्यार्थी तथा विभिन्न सामाजिक और हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारी सहभागी हुए। कोल्हापुर में विधायक राजेश क्षीरसागर एवं अन्य मान्यवरों ने इस उपक्रम का उद्घाटन कर देशभक्ति का संदेश दिया।

हिंदू जनजागृति समिति के राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने कहा, “बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ गीत 150 वर्ष बाद भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित कर रहा है। इस गीत की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों तक पहुचे, इसके लिए हम स्कूलों और महाविद्यालयों में सम्पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ गाने का आग्रह कर रहे हैं।”
चिपळूण

8 नवंबर को यहां के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र के सामने स्थित मैदान में शाम 5 से 6 बजे के बीच हिंदू जनजागृति समिति की ओर से ‘क्रांति-गाथा प्रदर्शन’ और ‘संपूर्ण वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद ‘वंदे मातरम्’ की रचना कैसे हुई और उसके कारण पूरे भारत में स्वतंत्रता आंदोलन को कैसी व्यापक प्रेरणा मिली — इस विषय का ऐतिहासिक विवरण भी सभी को सुनाया गया।
इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना, सनातन संस्था, गोरक्षक संगठन, हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता, और राष्ट्रप्रेमी नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागी हुए।
पाचल (चिपळूण) में भी संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ का गायन !

कोल्हापुर

कोल्हापुर – भारत में क्रांति की ज्वाला निर्माण करनेवाले ‘वन्दे मातरम्’ इस बंकिमचन्द्र चॅटर्जी द्वारा रचे गए गीत की रचना को ७ नवंबर को १५० वर्ष पूर्ण हुए । इस गीत के कारण स्वतंत्रता की लडाई में बलिदान देने का एवं अंग्रेजों की गोलियां एवं लाठियां छाती पर झेलने का बल क्रांतिकारियों में निर्माण हुआ ।
इसलिए नागरिकों में नवचैतन्य निर्माण होकर उनके मन राष्ट्रभक्ति से प्रज्वलित करने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ का आयोजन किया गया था । इस प्रसंग पर परिसर में रहनेवाले विद्यार्थी उत्स्फूर्तता से सहभागी हुए थे, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से क्रांतिकारियों की जानकारी देनेवाले फलक हाथ में पकडे गए थे । इसी प्रकार जनपद में विविध स्थानों पर सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन के कार्यक्रम लिए गए ।
इस प्रसंग पर उपस्थित शिवसेना के विधायक एवं राज्य नियोजन महामंडल के अध्यक्ष श्री. राजेश क्षीरसागर ने कहा , ‘‘दसरा चौक में सहस्रों नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ का कार्यक्रम करेंगे ।’’ हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शिवानन्द स्वामी ने ‘सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कायमस्वरूपी संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ कहा जाए’, ऐसी मांग की ।
इस प्रसंग पर शिवसेना के उपजनपद प्रमुख श्री. किशोर घाटगे, ‘शिवशाही फाऊन्डेशन’ के संस्थापक श्री. सुनील सामंत, हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. रामभाऊ मेथे, श्री. सतीश मांगले, मंदिर महासंघ के श्री. अशोक गुरव एवं श्री. आप्पासाहेब गुरव, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री. कैलाश दीक्षित, हिन्दू महासभा के सर्वश्री नन्दकुमार घोरपडे, प्रशांत पाटील, विकास जाधव, सकल हिन्दू समाज के श्री. सनी पेणकर, भाजप की श्रीमती वंदना बंबलवाड, हिन्दू एकता आंदोलन के नगर प्रमुख श्री. गजानन तोडकर, श्री. दिलीप भिवटे, भाजप के श्री. अमेय भालकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री. अनिरुद्ध कोल्हापुरे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री शिवानन्द स्वामी, महेन्द्र अहिरे, आदित्य शास्त्री सहित अन्य उपस्थित थे ।
कर्नाटक में अनेक स्थानों पर वंदे मातरम् का गायन
हिंदू जनजागृति समिति ने गडग के एक स्कूल में सभी छह मूल छंदों सहित संपूर्ण ‘वंदे मातरम’ की सामूहिक प्रस्तुति का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
https://twitter.com/HJSKarnataka/status/1987046390045000065?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1987046390045000065%7Ctwgr%5Eea98c8bc7283a10ad9043d19947c241b2aad169c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindujagruti.org%2Fnews%2F207203.html
हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के लिए नागरिक शिमोगा में एकत्र हुए।
🇮🇳 Nationalists assembled in Shivamogga to sing the Vande Mataram; the immortal creation of Bankim Chandra Chatterjee that awakened Bharat’s spirit of freedom@HinduJagrutiOrg members shared its timeless message of devotion & national pride#VandeMataram150 राष्ट्रीय गीत pic.twitter.com/YOB2qxW6Gp
— HJS Karnataka (@HJSKarnataka) November 8, 2025








