Menu Close

हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए लखनऊ (उत्तरप्रदेश) में ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ !

संविधान में संशोधन करें, ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द हटाएं और भारत को एक हिंदू राष्ट्र घोषित करें – सद्गुरु निलेश सिंगबाळ

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – संविधान में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द असंवैधानिक है । इसे हटाने के लिए संविधान की धारा ३६८ (ब) का उपयोग करना पडेगा , साथ ही उस शब्द को हटाने के लिए वैचारिक संघर्ष करना पडेगा , ऐसा मार्गदर्शन हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ ने किया ।

उत्तरप्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव श्री. शशिकांत शुक्ला ने गोल्फ सिटी स्थित उनके निवासस्थान पर एक बैठक आयोजित की थी । उस समय उपस्थित अनेक प्रशासनिक एवं निवृत्त अधिकारी को वह मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने उपर्युक्त उद्गार कहे ।

हिन्दू जनजागृति समिति ने हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्य से गोल्फ सिटी, कृष्णानगर, तेलीबाग इत्यादि स्थानों पर ‘हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान’ आयोजित किया था । इसके अंतर्गत अनेक स्थानों पर बैठकें एवं व्याख्यान आयोजित किए गए ।

वरिष्ठ आय.ए.एस्. अधिकारी श्री. चन्द्रिका प्रसाद तिवारी को ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का निमंत्रण देते हुए सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ एवं साथ में श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी

१. प्रा. (श्रीमती) सुषमा मिश्रा ने हिन्दुओं के लिए सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ के ‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना की आवश्यकता’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किए । इन व्याखानों में अनेक जिज्ञासुओं की उपस्थिति थी और उन्होंने धर्मशिक्षावर्ग आरंभ करने की मांग की ।

२. कृष्णानगर में सक्रिय हिन्दुत्वनिष्ठों की बैठक में सद्गुरु सिंगबाळ ने ‘जीवन में आध्यात्मिक साधना का महत्त्व’ इस विषय में मार्गदर्शन किया ।

उद्यमी श्री. इन्द्रमोहन आनन्द के साथ चर्चा करते हुए सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ

३. इस संपर्क अभियान में प्रसिद्ध उद्यमी एवं ‘गोल्डी मसाला’ के मालिक श्री. सुरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आय.ए.एस्.) कैप्टन द्विवेदी, उद्यमी श्री. इन्द्रमोहन आनन्द, श्री. दयाशंकर पाण्डे, श्री. चन्द्रिका प्रसाद तिवारी इत्यादि अनेक प्रतिष्ठित मान्यवरों से भेंट की गई ।

Latest News