Menu Close

हिंदू जनजागृति समिति की ओर से आचार्य महामंडलेश्वर एवं जुना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंदगिरिजी महाराज से भेंट!

सदगुरु नीलेश सिंगबाळ, श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी और श्री. सुरेंद्र गुप्ता, स्वामी अवधेशानंदगिरिजी महाराज को ‘सनातन पंचांग २०२६’ भेंट करते हुए।

कानपुर (उत्तर प्रदेश) – 21 अक्टूबर को हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल जी ने आचार्य महामंडलेश्वर एवं जुना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंदगिरिजी महाराज से भेंट की। इस अवसर पर स्वामीजी ने समिति के कार्य की सराहना की और आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति तथा ‘गोल्डी मसाले’ संस्थान के मालिक श्री सुरेंद्र गुप्ता, एवं हिंदू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य समन्वयक श्री विश्वनाथ कुलकर्णी उपस्थित थे। इस दौरान स्वामी अवधेशानंदगिरिजी महाराज को हिंदी भाषा में प्रकाशित ‘सनातन पंचांग 2026’ भेंटस्वरूप प्रदान किया गया।

Latest News