प्रत्येक बस्ती के हर व्यक्ति तक पहुंचकर हिन्दुओं का संगठन करो ! – किरण शेलार, संपादक, दैनिक ‘मुंबई तरुण भारत’

मुंबई – “हिन्दुओं में हिन्दुत्व की भावना जागृत करना आवश्यक है । बंधुत्व की भावना लेकर हमें प्रत्येक बस्ती के हर व्यक्ति तक पहुंचकर हिन्दुओं का संगठन करना चाहिए”, ऐसा आह्वान दैनिक ‘मुंबई तरुण भारत’ के संपादक श्री किरण शेलार ने वरळीनगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी समारोह में किया । इस समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में उन्होंने उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन किया । इस समय मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में हिन्दू जनजागृति समिति के मुंबई समन्वयक श्री. बळवंत पाठक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरळीनगर के संघचालक श्री. नवीनकुमार जैन उपस्थित थे । यह समारोह बी.डी.डी. चॉल के महानगरपालिका स्कूल के सभागृह में मनाया गया ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध उपक्रम लोकाभिमुख हैं । वर्तमान स्थिति में हिन्दू समाज अलग-अलग जातियों में विभाजित है । महापुरुषों का भी जातियों के आधार पर विभाजन हो गया है । ऐसे समय में विविध जातियों में बंधुत्व की भावना निर्माण करने के लिए स्वयंसेवकों को पहल/ नेतृत्व लेना चाहिए । भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने का आह्वान भी इस समय श्री किरण शेलार ने किया ।
दीप प्रज्ज्वलन, ध्वज वंदन और संघगीत, इस क्रम से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ । इस कार्यक्रम में ८५ वर्षीय ज्येष्ठ स्वयंसेवक श्री. दादा गोरे की वंदनीय उपस्थिति थी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरळीनगर के कार्यवाह श्री. शेखर सावंत, सहकार्यवाह श्री. अनिल मांडवकर, बौद्धिक प्रमुख श्री. गंगाधर कोडम, संपर्क प्रमुख श्री. रवींद्र दासारी, धर्मजागृति प्रमुख श्री. गिरीश भोसले, माध्यम प्रमुख श्री. मनीष सैनी आदि गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में उपस्थित थे ।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रमुख श्री. अभिषेक चिंचोलकर, व्यवसाय प्रमुख सर्वश्री नीलेश धामणे, तिरुपती एलिगेटी, धर्मजागरण प्रमुख श्री. राजशेखर अंधे, श्री. गिरीश भोसले भी उपस्थित थे ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी का तेजस्वी इतिहास ! – बळवंत पाठक, मुंबई समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति
‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी समारोह’ यह कोई सामान्य घटना नहीं है, अपितु एक तेजस्वी इतिहास है । हमारा सौभाग्य है कि हम इस क्षण के साक्षीदार हैं । आज १०० वर्षों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है । इस काल में स्वयंसेवकों को असंख्य यातनाएं, संघर्ष और प्रतिबंध के संकट का सामना करना पडा । फिर भी न डगमगाते हुए संघ स्वयंसेवकों ने सभी संकटों का धैर्य से सामना किया और हिन्दू धर्म का ध्वज फहराया । आज भी हिन्दुओं के सामने माओवादी, साम्यवादी, धर्मनिरपेक्षतावादी, इस्लामिक धर्मांधता जैसी असंख्य चुनौतियां हैं ।”
‘फेक नैरेटिव’ (असत्य बाताें) के माध्यम से वे लगातार हिन्दू धर्म की लगातार तिरस्कार कर रहे हैं । इन संकटों के विरुद्ध लडने के लिए हमें तैयार रहना है ।
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा निर्मित राष्ट्रपुरुषों की प्रदर्शनी !
इस समारोह के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रपुरुष और क्रांतिकारियों के कार्य की जानकारी देनेवाली चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी । कार्यक्रम के लिए उपस्थित सभी ने इसका लाभ लिया । संपादक, दैनिक ‘मुंबई तरुण भारत’ के श्री. शेलार द्वारा समिति के विषय में गौरवोद्गार ‘हिन्दू जनजागृति समिति का हिन्दुत्व का कार्य संपूर्ण महाराष्ट्र में प्रखरता से हो रहा है !’
दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के ‘विजयादशमी’ विशेषांक का वितरण !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष संपादकीय तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में विशेष लेखों वाले दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के ‘विजयादशमी’ विशेषांक का इस समारोह में स्वयंसेवकों ने वितरण किया ।








