धर्मप्रेमी एवं गणेशभक्तों का विशेष सहभाग

पुणे – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा पुणे जिले में ‘आदर्श गणेशोत्सव मुहिम’ चलाई गई । इस मुहिम का उद्देश्य था उत्सवों में होनेवाले गैरव्यवहारों को रोकना, श्री गणेश की प्रतिमा का अनादर रोकना, धर्मशास्त्र में बताए गए अनुसार गणेश प्रतिमा की प्रतिष्ठापना एवं पूजा करना । इस मुहिम के अंतर्गत समिति की शाखाओं द्वारा ३३ स्थानों पर प्रवचन आयोजित किए गए । इन प्रवचनों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का शास्त्रीय महत्व, पूजा विधि एवं गणेशोत्सव में होनेवाले गैरव्यवहारों को रोकने के लिए प्रबोधन किया गया ।
इस प्रबोधन के कारण गणेशभक्तों में अशास्त्रीय वेशभूषावाली मूर्तियों के स्थान पर, पाटे पर बैठी हुई एवं पारंपरिक वेशभूषावाली मूर्तियां लेने का प्रमाण बढा हुआ दिखाई दिया । सामाजिक माध्यमों द्वारा भी इस विषय में काफी जनजागृति हुई । प्रवचनों में लव जिहाद, शहरी नक्सलवाद इत्यादि विषयों पर भी जागृति की गई । कुछ मंडलों एवं सोसायटियों में समिति के कार्यकर्ताओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया एवं क्रांतिकारियों की जानकारी देनेवाले फलक भी प्रदर्शित किए ।
समिति के कार्यकर्ताओं ने अनंत चतुर्दशी पर लकडी पुल के श्री विठ्ठल मंदिर में प्राथमिक उपचार कक्ष एवं धर्मशिक्षा देनेवाले फलक लगाए । इन फलकों को गणेशभक्तों का अच्छा प्रतिसाद मिला । विभिन्न गणेशोत्सव मंडलों में, अथवा सामूहिक रूप से २५ से अधिक स्थानों पर धर्मप्रेमियों ने नेतृत्व लेकर हिन्दू राष्ट्र के कार्य में सम्मिलित होने की प्रतिज्ञा ली ।








