Menu Close

चामुंडी हिल मुसलमानों की नहीं, हिन्दुओं की है – हिन्दू जनजागृति समिति

बेंगलुरु (कर्नाटक) – मैसूरु के चामुंडी पहाडी के संबंध में राज्य के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार द्वारा दिए गए बयान, ‘चामुंडी पहाडी हिन्दुओं की संपत्ति नहीं है’, का हिन्दू जनजागृति समिति घोर विरोध करती है । ‘चामुंडी पहाडी कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है । यह प्राचीन काल से हिन्दुओं का एक धार्मिक केंद्र रहा है और यह हिन्दुओं की ही संपत्ति है, यह त्रिकाल सत्य है । देश-विदेश से कई हिन्दू भक्त श्रद्धापूर्वक चामुंडेश्वरी देवी के दर्शन के लिए आते हैं । ऐसे बयानों से बहुसंख्यक हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि ‘देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है’। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अब उसी पार्टी के उपमुख्यमंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं । क्या उपमुख्यमंत्री में यह कहने का साहस है कि ‘इस देश की मस्जिद या वक्फ बोर्ड की संपत्ति केवल मुसलमानों की नहीं, अपितु सभी की है’ ? क्या वे किसी चर्च के बारे में यह कहने का साहस करेंगे कि यह केवल ईसाइयों का नहीं, अपितु सभी का है ? सरकार भले ही चामुंडी पहाडी के प्रशासनिक हिस्से की देखभाल करती हो, अपितु संपत्ति हिन्दुओं की ही है, उपमुख्यमंत्री को इस बात को ध्यान में रखकर ही बयान देना चाहिए’, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति के कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद गौडा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है ।

Latest News