सामाजिक माध्यम पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं !
नई दिल्ली – कनाडा के भारतीय मूल की ‘रैपर’ टॉमी जेनेसिस उर्फ जेनेसिस यास्मीन मोहनराज का नया लघु चलचित्र संग्रह ‘ट्रू ब्लू’ अभी-अभी प्रदर्शित हुआ। उसमें उन्होंने काली माता का रूप धारण किया है एवं ईसाई धर्म का प्रतीक ‘क्रॉस’ ले रखा है। जिसके कारण उन्हें सामाजिक माध्यम पर घोर आलोचनाओं का सामना करना पड रहा है।
१. टॉमी जेनेसिस ने स्वयं को काली माता के रूप में दिखाने के लिए अपने पूरे शरीर को नीले रंग से रंगा है । उन्होंने सोने के आभूषण एवं गहरे लाल रंग की बिंदी लगाई है। उन्होंने अपने हाथ में एक ‘क्रॉस’ भी पकड रखा है। जिसमें वह क्रॉस को चाटते हुए दृष्टिगत हो रही हैं। वह अपने शरीर पर कई जगह इस क्रॉस को रखते हुए विचित्र पद्धति से ‘भाव भंगिमा’ (पोज) करती दिखाई दे रही हैं।
२. इस प्रकरण की आलोचना करते हुए लोगों ने कहा है कि ‘उन्हें प्रसिद्धि के लिए इतने निम्नस्तर पर नहीं जाना चाहिए’। कुछ लोगों ने ‘यू ट्यूब’ पर उनके लघु चलचित्र के गाने के विरुद्ध प्रतिवाद प्रस्तुत करना प्रारंभ कर दिया है तथा उस गाने को हटाने की मांग की जा रही है।
.@TommyGenesis has crossed the line.
In her latest music video #TrueBlue, she has shamelessly disrespected Hindu Dharma. Dressed in blue body paint, gold jewelry, and a red bindi – she mimics the form of Goddess Kali, a deeply revered deity symbolizing fierce protection and… https://t.co/eWVM4aph6m pic.twitter.com/u57VbLHStZ
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) June 23, 2025
कौन हैं टॉमी जेनेसिस ?

टॉमी जेनेसिस का वास्तविक नाम जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है। उनका जन्म कनाडा के वैंकूवर में हुआ था। उनकी तमिल एवं स्वीडिश पार्श्वभूमि है । जेनेसिस अपने अंग प्रदर्शन के गानों के लिए कुख्यात हैं। वह पहले भी ऐसे गानों के लघु चलचित्र प्रदर्शित कर चुकी हैं। इससे उनके विरोध में प्रदर्शन प्रारंभ हो गए हैं।








