Menu Close

हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से ‘हात कातरो खांबा’ स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

ओल्ड गोवा स्थित ‘हात कातरो खांबा’ को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाए!

‘हात कातरो खांब’ के पास श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गणमान्य व्यक्ति और छात्र

पणजी – आज हमें सही इतिहास नहीं सिखाया जा रहा, इसलिए ‘हात कातरो खांबा’ का महत्व हम नहीं जानते। हमें अपने पूर्वजों के बलिदान पर गर्व होना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने धर्म की रक्षा के लिए यहाँ बलिदान दिया है और यही हमारी अस्मिता (पहचान) है। ‘हात कातरो खांबा’ को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल किया जाना चाहिए। वर्तमान में यह ऐतिहासिक स्थल उपेक्षित पड़ा है और वहाँ बहुत गंदगी फैली हुई है। यह एक पवित्र ऐतिहासिक स्मारक है, इसलिए इसकी पवित्रता बनाए रखनी चाहिए। शासन से यह अनुरोध है कि ‘हात कातरो खांबा’ को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाए। यह मांग हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा की गई है।

गोवा क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति ने जुने गोवा स्थित ऐतिहासिक ‘हात कातरो खांबा’ स्थल पर गोवा मुक्ति संग्राम के ज्ञात और अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने यह मांग रखी। कार्यक्रम में गोमंतक मंदिर महासंघ के श्री जयेश थळी, ब्राह्मण महासंघ के श्री राज शर्मा, ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहन नूतन, श्री प्रमोद नाणोसकर, अलॉयसियस विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद फडते और श्री सत्यवान म्हामल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य व्यक्तियों के हाथों ‘हात कातरो खांबा’ को पुष्पहार अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर छात्राएं कु. साक्षी, कु. जान्हवी सावईकर, गोमंतक मंदिर महासंघ के श्री जयेश थळी, जुवे स्थित सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य श्री ईश्वर कुबल ने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, दिवाडी और सरस्वती विद्यालय, जुवे के छात्रों ने सहभाग लिया।

Latest News