हिन्दू संगठनों की ओर से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन !

बेंगलुरू (कर्नाटक) – २७ मई को बंटवाल में अब्दुल रहमान की हत्या के उपरांत पूरे दक्षिण कन्नड जिले में हिन्दू नेताओं के विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है । पुलिस मध्य रात्रि को हिन्दू समर्थक संगठनों के नेताओं के घर जाकर उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है, हिन्दू समर्थक नेताओं के विरुद्ध मिथ्या प्रकरण प्रविष्टकर रही है । १५ हिन्दू समर्थक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मिथ्या प्रकरण प्रविष्ट किए गए हैं । अनेक हिन्दू समर्थक नेताओं को जिले से निष्कासित कर दिया गया है; परन्तु घृणा एवं द्वेष प्रसारित करने वाले भाषण देने वाले ‘एस.डी.पी.आई.’ के कट्टरपंथी नेताओं के विरुद्ध कोई प्रकरण प्रविष्ट नहीं किया जाता । हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य प्रवक्ता श्री. मोहन गौडा ने यह मत व्यक्त किया कि सांप्रदायिक हिंसा निरोधक दल का उपयोग केवल हिन्दू संगठनों के विरुद्ध किया जा रहा है । श्री गौडा २ जून, २०२५ को सभी हिन्दू संगठनों की ओर से राज्य के पुलिस महानिदेशक एम.ए. सलीम को ज्ञापन सौंपने के पश्चात बोल रहे थे । इस अवसर पर श्री राम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक, अधिवक्ता अमृतेश एन.पी., श्री. पुनीत केरेहल्ली, श्री. संतोष केंचांब, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक श्री. गोवर्धन सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री श्री सुरेश कुमार बी., हिन्दू जागरण वेदिके के दक्षिण प्रांत सह संयोजक श्री. राजन्ना तथा अनेक हिन्दू कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
A petition was submitted today to the @DgpKarnataka by the Federation of All Hindu Organizations, condemning the incident where cases were filed last night against more than 15 Hindu activists, including RSS leader Kalladka Prabhakar Bhat, and Arun Puthila was exiled. (1/2) pic.twitter.com/9KW8a5sGb4
— 🚩Mohan Gowda🇮🇳 (@MohanGowda_HJS) June 2, 2025
१. मोहन गौडा ने आगे कहा कि सुहास शेट्टी हत्याकांड में प्रतिबंधित संगठन ‘पीएफआई’ के सदस्यों के सम्मिलित होने का संदेह है; किन्तु पुलिस इस प्रकरण में उचित जांच किए बिना कई धार्मिक एवं राजनीतिक नेताओं के दबाव के कारण हिन्दू नेताओं के विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर रही है।
२. श्री प्रमोद मुतालिक ने कहा, ‘दक्षिण कन्नड जिले के अनेक हिन्दू नेताओं को आतंकवादी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के नाम पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं सऊदी अरब से धमकियां मिल रही हैं । ‘पीएफआई’ के सदस्य अभी भी सक्रिय हैं एवं ‘एसडीपीआई’ के माध्यम से काम कर रहे हैं । सरकार को उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।
ಹಿಂದೂ ಸಂಘಟನೆಗಳ ಒಕ್ಕೂಟದ ವತಿಯಿಂದ ಡಿಜಿ ಮತ್ತು ಐಜಿಪಿ ಪೊಲೀಸ್ ಮಹಾನಿರ್ದಶಕರು ಕರ್ನಾಟಕ ಅವರಿಗೆ ಮಂಗಳೂರು ಗಲಭೆ ಮತ್ತು ಹಿಂದೂ ಮುಖಂಡರಿಗೆ ಜೀವ ಬೆದರಿಕೆ ಮತ್ತು ಅನವಶ್ಯಕವಾಗಿ ಎಫ್ಐಆರ್ ದಾಖಲು ಮಾಡುತ್ತಿದ್ದು ಇದನ್ನು ಖಂಡಿಸಿ ಬೆಂಗಳೂರು ಕರ್ನಾಟಕ ಪೊಲೀಸ್ ಮಹಾನಿರ್ದೇಶಕರು ರವರಿಗೆ ಮನವಿ ಸಲ್ಲಿಸಲಾಯಿತು.#DG #IGP #PramodMutalik pic.twitter.com/Avl9x3V8Oh
— Pramod Mutalik Official (@PramodMuta39880) June 2, 2025
उपस्थित हिन्दू संगठनों के अन्य प्रमुख गणमान्य –
१. श्री एम.एल. शिवकुमार, हिन्दू नेता, विजयनगर
२. श्री मल्लिकार्जुन राजू, संस्थापक, यूथ फॉर ह्यूमन राइट्स, कर्नाटक
३. श्री सुरेश, सचिव, आजाद ब्रिगेड, रामनगर
४. श्री सुंदरेश नरगल, महासचिव, श्रीराम सेना, बैंगलोर
५. अधिवक्ता प्रसन्ना डी.पी., कर्नाटक उच्च न्यायालय
६. अधिवक्ता जी.एम. नटराज, कर्नाटक उच्च न्यायालय
७. श्री दीपक पवार, शिव गर्जना सेना, बेंगलुरु








