Menu Close

शनिशिंगणापुर मंदिर के पवित्र चबूतरे पर मुसलमान कर्मचारियों का प्रवेश, मंदिर महासंघ ने किया विरोध

हिंदू मंदिरों की सात्त्विकता बनाए रखें; अन्य धर्मों के कर्मचारियों की नियुक्ति रोकी जाए! – महाराष्ट्र मंदिर महासंघ

करोडो हिंदुओं की आस्था का केंद्र रहे श्री शनिशिंगणापुर मंदिर के पवित्र चबूतरे पर 21 मई 2025 को मुसलमान कर्मचारियों द्वारा ग्रिल लगाने का कार्य किया गया। यह घटना अत्यंत निंदनीय और मंदिर की सात्त्विकता व धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन करने वाली है। इस घटना से स्थानीय ग्रामवासियों में तीव्र रोष व्याप्त है।  महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने इस घटना की तीव्र निंदा की है। महासंघ के राष्ट्रीय संगठक श्री सुनील घनवट ने कहा है कि संबंधित मुसलमान कर्मचारियों का कार्य तत्काल रोका जाए, मंदिर में कार्यरत लगभग 300 मुसलमान कर्मचारियों को हटाया जाए तथा उन्हें नियुक्त करने वाले अधिकारियों की गहन जांच कर कठोर कार्यवाही की जाए। अन्यथा राज्यभर में तीव्र जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।

श्री घनवट ने आगे कहा कि शनिशिंगणापुर जैसे पवित्र देवस्थान में मांसाहारी व अन्य धर्म के लोगों को कार्य देना हिंदू समाज की आस्था और परंपरा पर सीधा आघात है। वर्तमान में लगभग 300 मुसलमान कर्मचारी देवस्थान में कार्यरत हैं, जो मंदिर की धार्मिक मर्यादा और सात्त्विकता के प्रतिकूल है।

इस विषय पर महासंघ ने देवस्थान के ट्रस्टियों से संपर्क कर कार्य तत्काल रोकने की मांग की थी। ट्रस्टियों ने सूचित किया है कि काम रोक दिया गया है। फिर भी, जिन अधिकारियों ने यह आदेश दिया और मुसलमान कर्मचारियों की नियुक्ति की, उन पर कड़ी कार्यवाही अत्यावश्यक है।

Latest News