
कोल्हापुर, ३० मार्च (वार्ता.) : कुछ ही समय पूर्व मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर और जेजुरी में श्री खंडोबा मंदिर में वस्त्रसंहिता लागू की गई है । हमें लगता है कि करोडों हिन्दुओं के श्रद्धास्थान श्री महालक्ष्मी देवस्थान की श्री महालक्ष्मीदेवी-आई अंबाबाईदेवी के मंदिर में पवित्रता टिकाए रखना, यह भी महाराष्ट्र के प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है । अत: इस मंदिर में आते समय हिन्दू सात्त्विक वेशभूषा में आएं, इसलिए मंदिर व्यवस्थापन ने श्री महालक्ष्मीदेवी – आई अंबाबाईदेवी मंदिर में वस्त्रसंहिता लागू की जाए, ऐसी मांग करते हुए ३० मार्च को श्री महालक्ष्मीदेवी मंदिर के व्यवस्थापक श्री. अनिल दिंडे को महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से निवेदन दिया गया । श्री. दिंडे ने निवेदन स्वीकारते हुए कहा कि वरिष्ठों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा ।
इस प्रसंग में महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के संयोजक श्री. प्रमोद सावंत, सहसंयोजक श्री. अभिजीत पाटील, ‘महाराजा प्रतिष्ठान’के संस्थापक श्री. निरंजन शिंदे, ‘मराठा तितुका मेळवावा’के श्री. योगेश केरकर, शिवसेना के उपजिलाप्रमुख श्री. उदय भोसले और श्री. किशोर घाटगे, ‘राष्ट्रहित प्रतिष्ठान’के संस्थापक श्री. शरद माळी, ‘शिवशाही फाउंडेशन’के श्री. सुनील सामंत, उद्धव बाळासाहेब ठाकरे पक्ष के करवीरतालुकाप्रमुख श्री. राजू यादव, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शिवानंद स्वामी और श्री. महेंद्र अहिरे उपस्थित थे ।








