Menu Close

शिवजयंती के उपलक्ष्य में भालेर (नंदुरबार) में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा व्याख्यान !

भारत की अगली पीढी को औरंगजेब का नहीं, अपितु छत्रपति शिवशंभुु राजे का इतिहास सिखाना आवश्यक ! – प्रशांत जुवेकर, हिन्दू जनजागृति समिति

नंदुरबार – राष्ट्रनिष्ठ, चारित्र्यवान और तेजस्वी पीढी यदि इस भारत को चाहिए, तो देश में मुगलों का इतिहास सिखाने से बात नहीं बनेगी । इसके लिए शिवशंभु राजे का इतिहास सिखाना आवश्यक है । इसके लिए राज्य से औरंगजेब की कब्र उखाड फेेंकने के लिए शिवप्रेमियों द्वारा उत्स्फूर्तता से आरंभ किए गए आंदोलन को ध्यान में रखते हुए सरकार को यथाशीघ्र कब्र उखाड फेंकनी चाहिए’, ऐसे स्पष्ट विचार हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर महाराष्ट्र संगठक श्री. प्रशांत जुवेकर ने प्रस्तुत किए । वे शिवजयंती की पृष्ठभूमि पर भालेर, नंदुरबार में आयोजित किए गए व्याख्यान में बोल रहे थे ।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन समिति के डॉ. सतीश बागुल ने किया । व्याख्यान का नियोजन भालेर के धर्मशिक्षा वर्ग के धर्मप्रेमी सर्वश्री पवन पाटील, वैभव पाटील, हेमंत पाटील, भावनेश पाटील, निलेश पाटील, प्रमोद पाटील, मेहुल पाटील, स्वप्नील पाटील, धीरज बोरसे, बादल पाटील ने किया था ।

Latest News