हिन्दू जनजागृति समिति का उपक्रम !

नागपुर – उमाटे कॉलेज में कक्षा एक से कक्षा नौ तक के विद्यार्थियों के लिए ‘छत्रपति शिवाजी महाराज एवं क्रांतिकारियों का योगदान’ इस विषय पर प्रवचन आयोजित किया गया । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. अभिजीत पोलके ने इस विषय पर मार्गदर्शन किया । वे बोले, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज सर्वार्थ से अलौकिक व्यक्तित्व है । ४०० वर्षों के उपरांत भी वे प्रत्येक के लिए प्रेरणादायी हैं । जीवन के प्रत्येक चरण पर महाराज से प्रेरणा ले सकते हैं । उसीप्रकार यदि हम भी बचपन से ही सद़्गुणाें काे आत्मसात करने लगे, तो किसी भी कठिन प्रसंग का हम सामना कर सकते हैं ।’’ इस अवसर पर उन्होंने छ. शिवाजी महाराजजी के जीवन के विविध प्रसंग और महाराजजी के गुण बताए । प्रोजेक्टर के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराजजी के गढ-दुर्गों की और स्वतंत्रतासंग्राम के क्रांतिकारियों की महत्त्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दिखाई गई।
इस अवसर पर ७० विद्यार्थी और १० शिक्षक सम्मिलित हुए थे । विद्यार्थियों ने देशभक्ति से प्रेरित होकर इस विषय में आत्मीयता से प्रश्न पूछे । उपस्थित शिक्षकों ने भी इस उपक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों में इतिहास के विषय में जागरूकता निर्माण करने के प्रयत्नों का स्वागत किया ।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि ‘भविष्य में भी वे इसप्रकार के उपक्रमों का आयोजन करेंगे ।’








