महाकुंभ में हिन्दू जनजागृति समिति के कक्ष को विविध मान्यवरों की भेट

प्रयागराज – सेक्टर ७ में हिन्दू जनजागृति समिति के कक्ष को ‘सुदर्शन न्यूज’ वाहिनी के संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके ने अपनी धर्मपत्नी सहित भेट दी । यहां पर ‘हिन्दुओं पर आघात और उन पर उपाय बतानेवाले फलक प्रदर्शन लगाए गए हैं । उन्हें देखने के पश्चात वे बोले, ‘सभी को मेरा आवाहन है कि ये प्रदर्शन अवश्य देखें और अपने ज्ञान में निश्चितरूप से वृद्धि करें !’ इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय गौरक्षा दल’के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. सतीश कुमार भी उपस्थित थे ।
हिन्दू जनजागृति समिति के कक्ष को अन्य मान्यवरों की भेट
१. कानपुर, फतेहपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख श्यामप्रकाशजी ने प्रदर्शन को भेट दी । समिति द्वारा लगाया गया प्रदर्शन देखकर उन्होंने अपने क्षेत्र में भी ऐसे प्रदर्शन लगाकर धर्मशिक्षा वर्ग आरंभ करने की मांग की ।
२. हरिद्वार के भागवताचार्य मोहनगोपालपीठाधीश्वर कृष्णा संजयजी महाराज ने भी समिति के कक्ष को सदिच्छा भेट दी ।








