धर्म की शिक्षा न देने के कारण ही हिन्दू युवतियां धर्मांधों की वासना की बलि चढ जाती हैं ! – सद्गुरु स्वाती खाडये, धर्मप्रचारक, सनातन संस्था

चिपळूण – ‘हिन्दू महिलाओं और युवतियों को झूठे प्रेम के जाल में फांस कर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण कर जीवन उद्ध्वस्त किया जा रहा है । यह एक-एक हिन्दू का वंश समाप्त करने का षड्यंत्र है । धर्म की शिक्षा न देने के कारण ही हिन्दू युवतियां धर्मांधों की वासना की बलि चढ जाती हैं’, ऐसा मार्गदर्शन सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाडये ने किया ।
वे हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से तालुका के पेढांबे में ‘हिन्दू नारी तुम रणरागिनी बनो’ इस विषय पर व्याख्यान में बोल रही थीं । इस अवसर पर व्यासपीठ पर भाजप रत्नागिरी जिला सचिव श्री. विनोद भुरण उपस्थित थे ।
सद्गुरु स्वाती खाडये ने आगे कहा, ‘आज घर-घर में टीवी एवं भ्रमणभाष के कारण पाश्चात्त्य कुसंस्कारों का अंधानुकरण किया जा रहा है । घर की बेटियां अंगप्रदर्शन करनेवाले कपडे पहनती हैं, इसे आधुनिकता के नाम पर उनके माता-पिता ही समर्थन करते हैं । यह बडे दुर्भाग्य की बात है । हिन्दू संस्कृति का पालन करने के संस्कार नष्ट हो रहे हैं, इसलिए भावी पीढी को यही नहीं पता कि स्वधर्म का पालन करना क्या होता है ? इस पर उपाय यह है कि हिन्दुओं को धर्म की शिक्षा लेना अनिवार्य है । हिन्दू जनजागृति समिति उस दृष्टि से प्रयत्न कर रही है, उसका लाभ हिन्दुओं को लेना चाहिए ।
‘लव जिहाद’ के विरोध में व्यापक जनजागृति करना आवश्यक ! – विनोद भुरण, भाजप रत्नागिरी जिला सचिव
किसी भाग में ‘लव जिहाद’की घटना होने पर वहां का हिन्दू समाज उस विषय में संवेदनशीलता नहीं दिखाता । वह झूठे भाईचारे की बलि चढ जाता है । इससे हिन्दू जनता में ‘लव जिहाद’ के विरोध में व्यापक जनजागृति करना आवश्यक है, ऐसा मनोगत भाजप के रत्नागिरी जिला सचिव श्री. विनोद भुरण ने व्यक्त किया ।
आगे उन्होंने सुझाया कि हिन्दू अभिभावकों को अपनी बेटियों से वार्तालाप कर, दिनभर घर के बाहर के आचरण का ब्योरा लेना आवश्यक होता है, ऐसा भी ।
इस कार्यक्रम का सूत्रसंचालन समिति के श्री. सचिन सकपाळ ने किया । खडपोली की श्रीमती रेश्मा लक्ष्मण पवार, श्रीमती मेधा विजय जठार, सरपंच श्रीमती सारिका संतोष भुवड, श्री. वैजनाथ बापट, पेढांबे की सरपंच श्रीमती गायत्री गणेश कुळे, श्री सुकाई देवस्थान के विश्वस्त श्री. प्रकाश राणे, ह.भ.प. विनायक सकपाळ, पिंपळी बुद्रुक की सरपंच श्रीमती स्मिता संतोष राजवीर, पिंपळी खुर्द के श्री. सदानंद कडव, हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के संयोजक श्री. अमित जोशी, गोरक्षक श्री. विक्रम जोशी, समिति के श्री. सुरेश शिंदे आदि सहित हिन्दुओं ने इस व्याख्यान का लाभ लिया ।








