
नई मुंबई – करावे गांव के ग्रामस्थों की ओर से प्रजासत्ताक दिन निमित्त करावे गांव में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इसमें हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से क्रांतिकारियों के फलक प्रदर्शन का आयोजन किया गया था ।
इस अवसर पर भारतमाता के पूजन के पश्चात हिन्दू जनजागृति समिति के प्रवक्ता वैद्य उदय धुरी एवं सेना दल के भूतपूर्व सुबेदार जयसिंग पवार के हस्तों ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर वैद्य उदय धुरी ने स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों के दिए बलिदान का महत्त्व बताया और उपस्थितों को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की भान करवाया । इसके साथ ही यहां लगाए गए क्रांतिकारियों के फलक प्रदर्शन की जानकारी दी । हिन्दुओं में जागृति निर्माण कर उन्हें संगठित करने के लिए ९ फरवरी को हिन्दू-राष्ट्र जागृति सभा का करावे गांव के श्रीविठ्ठल-रुक्मिणी-मारुति मंदिर में आयोजन किया है । वैद्य धुरी ने इस सभा के लिए बहुसंख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया ।
इस कार्यक्रम के लिए ‘भारत स्टील’के मालिक गोविंद दुबे, बलराज झिरे, प्रवीण पाटील, बाबुराव पाटील, एवं अनंत सातपुते, इन धर्मप्रेमियों ने विशेष परिश्रम लिया ।








