Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति का प्रदर्शन कुंभमेला देखने समान ही महत्त्वपूर्ण – जिज्ञासुओं का अभिप्राय

कुंभमेले में हिन्दू जनजागृति समिति का ‘हिन्दू राष्ट्र प्रदर्शन’ देखने पर उत्स्फूर्त प्रतिसाद

हिन्दुओं पर होनेवाले प्रचंड अत्याचारों का अवलोकन करनेवाला प्रदर्शन ! – कबीर पंथ के अनुयायी

प्रयागराज – महाकुंभक्षेत्र के सेक्टर ६ में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘हिन्दू राष्ट्र प्रदर्शन’को संत, महंत एवंं श्रद्धालु बडी संख्या में भेट दे रहे हैं । छत्तीसगढ के कबीर पंथ के अनुयायियों ने भी यह प्रदर्शन देखा । इस अवसर पर वे बोले, ‘यह प्रदर्शन देखने पर समझ में आया कि इतनी बडी संख्या में हिन्दू साधु-संतों की हत्याएं हो रही हैं । देशभर में हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार एवं बलात्कारों की संख्या देखने पर ध्यान में आता है कि आज हिन्दुओं को संगठित होना कितना आवश्यक है । हमारे जीवन में जो भी दु:ख हैं, उनके निवारण हेतु उपाययोजना इस प्रदर्शन से मिलती है । सभी हिन्दुओं के संगठित होने पर ही हिन्दू धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा हो सकती है ।

कबीर पंथ के अनुयायियों को प्रदर्शन की जानकारी देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. निखिल कदम
हिन्दू जनजागृति समिति के प्रदर्शन कक्ष के धर्मशिक्षा फलकों को देखते हुए श्रद्धालु एवं जिज्ञासु

कुंभमेले के सेक्टर ६ में हिन्दू जनजागृति समिति का प्रदर्शन १९ जनवरी को लगाया गया ।उसका औपचारिक उद्घाटन करने से पहले ही हिन्दुओं ने उत्स्फूर्तता से प्रदर्शन को भेट देना आरंभ कर दिया । यहां महत्त्वपूर्ण बात यह थी कि यह प्रदर्शन मुख्य रास्ते से कुछ अंदर है और उसके आसपास अन्य संप्रदायों के मंडप भी नहीं हैं । तब भी इस प्रदर्शन को देखने के लिए हिन्दुओं की भीड उमड रही है । हिन्दू धर्मशास्त्र के साथ ही इस प्रदर्शन में कश्मीर में हुए हिन्दुओं पर अत्याचारों का प्रदर्शन, बांगलादेशी हिन्दुओं पर होनेवाला अमानवीय अत्याचार और वहां की भयावह स्थिति दिखानेवाले प्रदर्शन, भारत के हिन्दुओं पर आनेवाले संकट की जानकारी के फलक प्रदर्शन में लगाए हैं । ये फलक विशेष हैं ।

हिन्दू जनजागृति समिति के प्रदर्शन कक्ष के धर्मशिक्षा फलक को देखते हुए श्रद्धालु एवं जिज्ञासु

प्रदर्शन कक्ष का औपचारिक उद्घाटन होने के पश्चात इस प्रदर्शन को ५ दिनों में १,८०० से भी अधिक लोगों ने भेट दी है । उनमें से २६० से भी अधिक हिन्दुओं ने अपने अभिप्राय दिए । इन अभिप्रायों में कुछ ने विशेष अभिप्राय दिए । उन्होंने कहा, ‘कुंभमेला देखने का जितना महत्त्व है, उतना ही महत्त्व इस प्रदर्शन को देखने का है ।’ एक पुलिस कर्मचारी ने यह प्रदर्शन देखकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रदर्शन देखने के लिए कहा ।

‘अब एक ही लक्ष्य है हिन्दू राष्ट्र’ इस फलक को उत्स्फूर्त प्रतिसाद

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कुंभनगरी में विविध स्थानों पर लगाए गए ‘अब एक ही लक्ष्य है हिन्दू राष्ट्र’ के बडे होर्डिंग्ज के समीप (फलक के निकट) अनेक हिन्दू धर्माभिमानी खडे होकर नारे देते हुए छायाचित्र (फोटाे) खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

Latest News