
भिवंडी – ‘सभी हिन्दू महिलाओं को स्वरक्षा प्रशिक्षण के साथ धर्मशिक्षा लेकर लव जिहाद जैसी समस्या का सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए । अपने गांव की एक भी युवती अथवा महिला धर्मांधों की बलि न चढ पाए, इसके लिए पाश्चत्यों का अंधानुकरण टालें और हिन्दू संस्कृति का आचरण करें । धर्मशिक्षा लेना ही सभी प्रकार के जिहाद पर उपाय है’, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति की रणरागिणी शाखा की श्रीमती दीक्षा पेंडभाजे ने यहां किया । वे भिवंडी में टेमघर पाडा में आयोजित ‘हिन्दू महिला धर्मसभा’में बोल रही थीं ।
धर्माभिमानी ग्रामस्थ श्री. सुनील नाईक के नेृतत्व और प्रखर धर्माभिमानी श्री. गजेंद्र गुळवी के योगदान से सभा का आयोजन किया गया था ।
इस सभा में १५० युवतियां और महिलाएं उपस्थित थीं । इस प्रसंग में दुर्गावाहिनी, पनवेल प्रखंड की कु. प्रतीक्षा मुंबईकर ने अन्य लडकियों के साथ तलवारबाजी, दांडपट्टा, लाठी के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत कर उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण सीखने के लिए प्रेरित किया ।
महिलाएं जीजामाता का आदर्श रखें ! – गुरुनाथ मुंबईकर, अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, पनवेल प्रखंड
देव, देश एवं धर्म पर हो रहे आघातों को देखते हुए प्रत्येक घर में छत्रपति शिवाजी महाराज को जन्म लेना चाहिए । इसके लिए प्रत्येक घर में माता जीजाबाई को जन्म लेना होगा । अत: मां-बहनेें जीजामाता का आदर्श रखें । इसी उद्देश्य से ‘घर घर जीजाऊ’ यह उपक्रम शुरू किया गया है ।








