Menu Close

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दो साधुओं की निर्मम हत्या: भारी हथियार से वार

सिर में मिले चोट के निशान

राजस्थान के झुंझनू जिले में 2 साधुओं के शव लावारिस हालत में मिले हैं। दोनों की उम्र 40 से 45 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों के शव हरियाणा बॉर्डर पर पड़े पाए गए हैं। इनके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना शनिवार (1 जून 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना झुंझनू जिले के थानाक्षेत्र पचेरी कलां की है। यहाँ के गाँव नावता में शनिवार को 2 लोगों के शव पड़े होने की सूचना मिली। लाशें हरियाणा बॉर्डर की तरफ जाने वाले हाइवे के पास एक कच्चे रास्ते पर थीं। लोगों ने वहाँ पहुँच कर पाया कि दोनों शव साधुवेश धारियों के थे। इन दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। आसपास के लोगों ने दोनों की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन वो असफल रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए शवों को अस्पताल में रखा गया है। केस दर्ज कर के जाँच-पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीमों ने दौरा किया और सबूत जमा किए हैं। मृतकों व कातिलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कुछ अन्य साधुओं को भी बुला कर दोनों मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। यह घटना कोई हादसा है या हत्या इस बारे में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

स्त्रोत: ऑप इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *