Menu Close

राम जानकी मंदिर और देखरेख करने वाले भाजपा नेता को बम से उड़ाने की मिली धमकी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेस्टर रोड स्थित राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अराजक तत्वों ने यह धमकी मंदिर के बाहर रात के अंधेरे में पोस्टर लगाकर दी है। जानकारी होने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की पहचान की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान हुए आयोजन से आरोपी नाराज है।

पुलिस पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति के बारे में पता करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक मेस्टन रोड स्थित राधा कृष्ण बीच वाले मंदिर की दीवार पर रविवार सुबह यह पोस्टर चिपका हुआ देखा गया। इसके बाद मंदिर के ट्रस्टी रोहित साहू ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक पोस्टर में रोहित शाहू को धमकी दी गई है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से भड़का आरोपी

मंदिर के बाहर लगा पोस्टर

इस धमकी में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र है। दरअसल प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान इस मंदिर में भव्य आयोजन किए गए थे। आरोपी को इस आयोजन पर आपत्ति है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की। कहा कि यह किसी अराजक तत्व की शरारत है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पोस्टर में रोहित साहू को संबोधित करते हुए लिखा है कि अब पानी सिर से ऊपर गुजर चुका है।

बोला- बड़े बड़े कांड किए हैं

आरोपी ने लिखा है कि मस्जिद तोड़ कर अयोध्या में मंदिर बना है और इसका पूरे देश में जश्न मनाया गया है। आरोपी ने धमकी देते हुए लिखा है कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार की वजह से लोग बचे हुए थे, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी ने रोहित शाहू को धमकी देते हुए लिखा है कि वह मुस्लिम एरिया से होकर निकलता है, अब उसका घर से निकलना भी दूभर हो जाएगा। आगे लिखा है कि उसने बड़े बड़े कांड किए हैं और अभी भी उसके पास कट्टे की कमी नहीं है, जल्द ही वह उसे ऊपर भेजने की व्यवस्था करेगा।

स्त्रोत : टी व्ही ९ भारतवर्ष

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *