Menu Close

जगन्नाथ मंदिर में ड्रेस कोड लागू; शॉर्ट्स, फटी जींस और स्लीवलेस पहनने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश

ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए साल से ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, नए साल 2024 के पहले दिन से मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाने और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स यूज करने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के अधिकारी ने कहा हाफ पैंट, शॉर्ट्स, फटी जींस, स्कर्ट और स्लीवलेस ड्रेस पहनने वाले भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने 9 अक्टूबर को ही ड्रेस कोड संबंधी आदेश जारी कर दिया था जिसमें इसे लागू करने की तारीख 1 जनवरी बताई गई थी।

मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए लगाया जा रहा प्रतिबन्ध : SJTA

ड्रेस कोड नियम लागू होने से सोमवार को मंदिर में आने वाले पुरुष भक्तों को धोती और तौलिया पहने देखा गया। वहीं, महिलाएं साड़ी या सलवार-कमीज पहने हुई नजर आईं। अधिकारी ने कहा कि मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए परिसर में गुटखा और पान खाने पर बैन लगाया जा रहा है। नियमों को तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। मंदिर के सिंह द्वार पर तैनात सुरक्षाबल और मंदिर के भीतर प्रतिहारी सेवक इसकी निगरानी करेंगे।

स्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *