Menu Close

पुष्करतीर्थ (राजस्थान) में पुरोहित संघ के पदाधिकारियों की हिन्दू जनजागृति समिति के साथ बैठक

पुष्कर (राजस्थान) – हिन्दू जनजागृति समिति की पुष्कर पुरोहित संघ के पदाधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में समिति के धर्मकार्य के विषय में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने सभी को अवगत करवाया । इसके साथ ही हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों के विषय में श्री. भंवरसिंह राठोड ने सभी को जानकारी दी । समिति के धर्मशिक्षा कार्य से प्रभावित होकर पुरोहित संघ के पदाधिकारियों ने अभिप्राय दिया कि वे पुष्कर में सभी पुजारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रयत्न करेंगे । इस अवसर पर सर्वश्री बालकिशन पाराशर, मधुसूदनजी पाराशर, सूरज पाराशर, राकेश पाराशर, गिरीराज पाराशर, बैद्यनाथ पाराशर, आशीष पाराशर एवं सुदर्शन इंदोरिया आदि उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *