Menu Close

मेरठ : छात्रा के त्रिपुंड लगाकर ‍विद्यालय आने पर प्रिंसिपल ने दी विद्यालय से निकालने की धमकी

मेरठ – उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ‍विद्यालय में सावन के महीने में हिन्दू छात्रा त्रिपुंड लगाकर आती है । इसपर प्रधानाध्यापक ने कहा कि ‍विद्यालय में दूसरे धर्म के बच्चों को दिक्कत होगी, इसीलिए त्रिपुंड, टीका और रुद्राक्ष के लिए अनुमती नहीं मिलेगी। छात्रा और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने 11वीं की छात्रा को निष्कासित करने की धमकी दी है।

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के त्रिपुंड पर बवाल हो गया। सावन के महीने में छात्रा माथे पर त्रिपुंड गले में जनेऊ और हाथ में रुद्राक्ष की माला पहनकर ‍विद्यालय जा रही थी। इस पर पहले क्लास टीचर ने और फिर प्रिंसिपल ने आपत्ति जताई, लेकिन जब छात्रा नहीं मानी तो फिर उसे निष्कासित करने की धमकी दे डाली।

छात्रा और उसके परिजनों की मानें तो ‍विद्यालय की प्रिंसिपल ने अभद्र व्यवहार करते हुए नाम काटने की धमकी दी। वहीं इस मामले में जब प्रिंसिपल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि छात्रा ‍विद्यालय में लव जिहाद की बातें करती है। मुसलमानों से ईर्ष्या रखती है और ‍विद्यालय में त्रिपुंड लगाकर आने के मामले पर अड़ी हुई है। ऐसे में अगर एक छात्रा को इजाजत देंगे तो दूसरे धर्म के छात्रों को दिक्कत होगी। साथ ही ‍विद्यालय का माहौल भी खराब होगा।

स्रोत : न्यूज 18

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *