Menu Close

कांग्रेस नेता राजकुमार ने अतीक अहमद को बताया शहीद, कब्र पर तिरंगा रख की ‘भारत रत्न’ देने की मांग

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पुलिस कस्टडी में मौत के घाट उतारे गए माफिया अतीक अहमद पर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने अतीक उसे शहीद बता दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार ने अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि, अतीक अहमद ने शहादत पाई है, लिहाजा उनके शव पर तिरंगा रखा जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने अतीक अहमद की हत्या कराई है। मुख्यमंत्री योगी को इस वजह से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाए कि अगर मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिल सकता है तो फिर अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं मिलना चाहिए।

कौन हैं राजकुमार सिंह

बता दें कि, राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू भैया कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता हैं। वे नगर निगम के वार्ड नंबर 43 साउथ मलाका से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार को हिरासत में लिया है। उन्हें कोतवाली थाने में रखा गया है।

स्रोत: abplive

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *