Menu Close

‘चर्च ऑफ नार्थ इंडिया’ के देशभर में स्थित ११ कार्यालयों पर ‘ईडी’ का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल में दर्ज एक मामले के सिलिसिले में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के नागपुर कार्यालय समेत पूरे भारत में 14 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी सीएनआई के जबलपुर डायोसिस के बिशप पीसी सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।  एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सदर इलाके में स्थित प्रोटेस्टेंट संप्रदाय के सीएनआई के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है ।

सितंबर 2022 में सिंह को उनके खिलाफ एक अपराध दर्ज होने के बाद पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।  मध्य प्रदेश पुलिस ने उस समय जबलपुर में बिशप के निवास से लगभग 1.6 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्राएं बरामद की थीं। सिंह उस समय जर्मनी में थे।

बिशप सिंह के खिलाफ मामला जुलाई 2022 में दर्ज किया गया था, इसमें आरोप लगाया गया था कि वह एक शैक्षिक सोसायटी चलाने में वित्तीय कदाचार में लिप्त थे, जिसके वह अध्यक्ष थे।

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि एक जांच से पता चला है कि 2004-05 और 2011-12 के बीच सोसाइटी के विभिन्न संस्थानों की ओर से छात्रों की फीस के रूप में एकत्र किए गए 2.7 करोड़ रुपये कथित तौर पर धार्मिक संस्थानों में स्थानांतरित किए गए थे।

उनका दुरुपयोग किया गया था और बिशप ने व्यक्तिगत जरूरतों के लिए उन्हें खर्च किया था।  उन्होंने बताया कि धन का एक हिस्सा सीएनआई के नागपुर कार्यालय में भी स्थानांतरित किया गया।

स्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *