Menu Close

‘भारत न हिंदू राष्ट्र था, न है और न रहेगा’ – सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वह हिन्दू राष्ट्र वाली बात जो कह रहे हैं, वह गलत कह रहे हैं। भारत न हिन्दू राष्ट्र था और न है और न रहेगा। बाबा धीरेन्द्र शास्त्री भी हिन्दू राष्ट्र की बात कर रहे हैं लेकिन मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसी के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि, हिन्दू भी इसे कबूल नहीं करेंगे। मुसलमान अल्लाह का हुक्म मानता है और कुरान आसमानी किताब है। मुसलमान उसका हुक्म मानते हैं। उन्होंने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर के बयान पर कहा कि जब उन्होंने इस्लाम को पढ़ा नहीं और वह मुसलमान नहीं है तो उन्हें इस्लाम के बारे में बोलने का कोई हक़ नहीं है। सपा सांसद ने कहा की पहले इस्लाम को समझें और पढ़े तब कोई बात कहें।

स्रोत : एबीपी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *