Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति के शिष्टमंडल द्‍वारा उत्तरप्रदेश के ऊर्जा एवं नगरविकास मंत्री अरविंद कुमार को ‘हलाल अर्थव्यवस्था’ विषय पर निवेदन प्रस्तुत

लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान’ चला रही है । इस अभियान के अंतर्गत ‘हलाल अर्थव्यवस्था एवं उसका देश पर हो रहा दुष्परिणाम’, यह विषय राज्य सरकारतक पहुंचाने की दृष्टि से उत्तरप्रदेश के भाजप नेता एवं ऊर्जा एवं नगरविकास मंत्री श्री. अरविंद कुमार से उनके निवासस्थान पर भेट ली ।

(दाईं ओर) मंत्री श्री. अरविंद कुमार शर्मा को ‘हलाल जिहाद ?’ ग्रंथ एवं निवेदन देते हुए श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी एवं सद़्‍गुरु नीलेश सिंगबाळ

समिति के धर्मप्रचारक सद़्‍गुरु नीलेश सिंगबाळ एवं समिति के समन्वयक श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी उनसे मिले और श्री. अरविंद कुमार को ‘हलाल अर्थव्यवस्था’के विषय में विस्तृत जानकारी देकर निवेदन प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर श्री. शर्मा ने आश्वासन दिया कि इस विषय में अभ्यास कर निश्चितरूप से कदम उठाया जाएगा । इस प्रसंग में सद़्‍गुरु नीलेश सिंगबाळ ने श्री. शर्मा को ‘हलाल जिहाद ?’ इस हिन्दी भाषा का ग्रंथ भेट स्वरूप दिया ।

Latest News