Menu Close

केरल : कई छात्राओं का यौन उत्पीडन करनेवाला 52 वर्षीय शिक्षक फैजल गिरफ्तार

आरोपी फैजल

केरल के तालीपरंबा के कन्नूर जिले के एक ‍विद्यालय में 52 वर्षीय अरबी शिक्षक ने कई छात्राओं का यौन शोषण किया है। शिक्षक की पहचान फैजल के रूप में की गई है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कई छात्राओं को बनाया अपना शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं। दरअसल, पुलिस ने ‍विद्यालय की अन्य पांच छात्राओं से पूछताछ की जिसमें सामने आया कि आरोपी शिक्षक ने एक नहीं बल्कि कई छात्राओं का शोषण किया है। यह सभी छात्राएं कक्षा 6 और 7 की हैं। हालांकि, पुलिस की पूछताछ अब भी जारी है, उन्हें आशंका है कि शिक्षक ने और छात्रों को अपना शिकार बनाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

डर की वजह से चुप रहती है पीड़िता

हाल ही में कर्नाटक से भी एक ऐसा मामला सामने आया था। कर्नाटक पुलिस ने बेलुरु शहर में एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में ‍विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया था। दरअसल, पुलिस ने बताया था कि इस मामले में आरोपी प्रधानाध्यापक दसवीं की छात्रा को बार-बार अपने कार्यालय में सफाई के बहाने से बुलाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था। इतना ही नहीं, प्रधानाध्याक हमेशा लड़की को धमकी भी देता था ताकि वो किसी को न बताए। लेकिन परेशान होने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी देकर आरोपी को गिरफ्तार करवाया।

स्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *