Menu Close

वाशिम : उर्स के जुलूस में औरंगजेब और टीपू सुल्तान की फोटो लेकर किया डांस, 8 लोगों के खिलाफ FIR

2 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के वाशिम में क्रूरकर्मा औरंगजेब और टीपू सुल्तान की फोटो के साथ नाचने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मंगरुलपीर पुलिस का कहना है, “1 जनवरी को दादा हयात कलंदर के उर्स के दौरान कुछ युवकों ने औरंगजेब की तस्वीरों के साथ डांस किया और नारेबाजी की।”

महाराष्ट्र पुलिस ने औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तस्वीरों के साथ डांस करते हुए देखे गए आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में लोगों का एक समूह सड़क पर आ गया और  मुगल राजाओं की तस्वीरों के साथ डांस करने लगा।

डांस का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू समूहों की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, औरंगज़ेब की तस्वीर के साथ डांस करने वाले एक समूह के विरोध में हिंदू समूह ने औरंगज़ेब के पुतले जलाए।

बता दें कि मंगरूलपीर में पिछले कई सालों से सालाना उर्स के मौके पर संदल का आयोजन होता रहा है। पुलिस ने शनिवार को ऊर्स के लिए केवल दो ‘डीजे’ की अनुमति दी थी। हालांकि, अनुमति से अलग 21 डीजे बजाए जाने की सूचना है।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *