Menu Close

पिता हुसैन शेख ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : मुंबई में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके 42 वर्षीय पिता इंसान हुसैन शेख ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376,376 (N) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी महिला का दूसरा पति है, महिला ने तीन शादियां की है वो तीसरे पति के साथ रही है और पीड़िता पहले पति से हुई बेटी है।

एक अधिकारी ने बताया की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई और जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया की पीड़िता गर्भवती है और तब जाकर लड़की ने पूरी बात मां को बताई और इसके बाद मां ने शिवाजी नगर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने बताया की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

स्रोत: socially

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *