Menu Close

प्रत्येक हिन्दू तक ‘हलाल जिहाद’के षड्यंत्र की जानकारी पहुंचाकर यह जिहादी प्रयत्न रोकने की आवश्यकता – दत्तात्रय पिसे, हिन्दू जनजागृति समिति

श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान की ओर से ‘हलाल जिहाद’ विषय पर व्याख्यान !

श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान की ओर से मनाया गया दीपोत्सव

सोलापुर – हलाल प्रमाणपत्र के कारण हिन्दुओं के व्यवसाय में बाधा आ रही है । इसलिए भारत के अखंडत्व के लिए सबसे बडा आवाहन निर्माण हुआ है । प्रत्येक हिन्दू तक हलाल जिहाद के षड्यंत्र की जानकारी पहुंचाकर इस जिहादी प्रयत्न को रोकने की आवश्यकता है, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. दत्तात्रय पिसे ने किया । कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान की ओर से रंगभवन में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान में दीपोत्सव का  आयोजन किया गया था । उस अवसर पर आयोजित ‘हलाल जिहाद’ विषय पर हुए व्याख्यान में श्री. पिसे बोल रहे थे ।

श्री. दत्तात्रय पिसे

इस कार्यक्रम का प्रारंभ प्रेरणामंत्र से किया गया । इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराजजी की पूर्णाकृति प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया और १ सहस्र दीप लगाए गए । ध्येयमंत्र से दीपोत्सव का समापन हुआ । इस अवसर पर बडी संख्या में धारकरी उपस्थित थे ।

क्षणिकाएं

१. व्याख्यान होने के उपरांत अनेक लोगों ने श्री. दत्तात्रय पिसे से हलाल प्रमाणित उत्पादों की जानकारी ली । इसके साथ ही यह भी कहा कि ‘हलाल प्रमाणित उत्पाद हम नहीं बेचेंगे’ !

२. उपस्थितों ने कहा, ‘शहर के प्रमुख २ व्यापारी संगठनों में ‘हलाल जिहाद’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन करने के लिए प्रयत्न करेंगे ।’

३. हिन्दू खाटिक व्यवसाय के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस हलाल प्रमाणपत्र के कारण हमारा व्यवसाय नष्ट हो गया है । इसलिए अन्य हिन्दू व्यावसायिकों को भी हलाल षड्यंत्र रोकने के लिए सावधान हो जाने की आवश्यकता है ।

Latest News