Menu Close

स्वतंत्रतादिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने के लिए कार्यवाही करें – हिन्दू जनजागृति समिति

सांगली जिले में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से प्रशासन, विद्यालय-महाविद्यालय, पुलिस को निवेदन

सांगली – ‘स्वतंत्रतादिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए’, इस मांग हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सांगली जिले में प्रशासन, पुलिस एवं विद्यालय-महाविद्यालय को निवेदन दिए गए ।

प्राथमिक शिक्षाधिकारी मोहन गायकवाड (बाईं ओर) को निवेदन देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. संतोष देसाई (दाईं ओर)

१. जिला परिषद में प्राथमिक शिक्षाधिकारी मोहन गायकवाड को निवेदन दिया ।

तासगांव में कार्यालयीन अधीक्षक वर्षा भानुदास कुंडले (बाईं ओर) को निवेदन देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता
तासगांव में पुलिस निरीक्षक संजीव झाडे (बाईं ओर) को निवेदन देते हुए श्री. पुरण मलमे, श्री. गजानन खेराडकर एवं श्री. सचिन कुलकर्णी

२. तासगांव में नगर परिषद की कार्यालयीन अध्यक्षा वर्षा भानुदास कुंडले ने निवेदन स्वीकारा, तो पुलिस थाने में पुलिस अधिकारी संजीव झाडे ने निवेदन स्वीकारा । इसके साथ ही तहसील कार्यालय में भी निवेदन दिया गया । इस प्रसंग में शिवसेनाप्रणित ‘शिवसामर्थ्य सेना’के सांगली जिला उपाध्यक्ष श्री. पुरण मलमे, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री सचिन कुलकर्णी, गजानन खेराडकर, राज शिंदे, राजेंद्र माळी उपस्थित थे ।

शिरोल में पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बोरिगिड्डे (बाईं ओर) को निवेदन देते हुए श्री. मंदार पाटुकले, श्री. विनय चव्हाण एवं हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. संजय घाटगे

३. जयसिंगपुर (जिला कोल्हापुर) में तहसीलदार डॉ. अपर्णा मोरे-धुमाळ को निवेदन दिया गया । शिरोल में पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बोरिगिड्डे को, इसके साथ ही श्री पद्माराजे विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के प्राचार्य सी.एस्. पाटील को निवेदन देते हुए धर्मप्रेमी श्री. मंदार पाटुकले एवं श्री. विनय चव्हाण उपस्थित थे ।

जयसिंगपुर में तहसीलदार डॉ. अपर्णा मोरे-धुमाळ (बाएं) को निवेदन देते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

शिरोळ में ‘श्री पद्माराजे विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज’ के प्राचार्य सी.एस्. पाटील (बाएं) को निवेदन देते हुए श्री. मंदार पाटुकले, श्री. विनय चव्हाण एवं हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. संजय घाटगे

जत में ‘रामराव विद्यामंदिर हाइस्कूल एवं जूनियर कॉलेज’ में शिक्षकों को निवेदन देते हुए सनातन संस्था की साधिका श्रीमती नीला हत्ती एवं श्रीमती संगीता पट्टणशेट्टी

४. जत में पुलिस ठाणे में पुलिस उपनिरीक्षक सुरेखा पिसाळ को तहसील कार्यालय में तहसीलदार जीवन बनसोडे को, साथ ही ‘रामराव विद्यामंदिर हाइस्कूल एवं जूनियर कॉलेज’में निवेदन दिया गया ।

मिरज में नायब तहसीलदार नारायण मोरे (दाईं ओर) को निवेदन देते हुए राष्ट्रप्रेमी

५. मिरज में प्रांताधिकारी कार्यालय में नायब तहसीलदार नारायण मोरे को निवेदन दिया गया । इस प्रसंग में शिवसेना व्यापारी सेना के श्री. पंडित (तात्या) कराडे एवं श्री. पराग नाईक, बजरंग दल के मिरज तालुका संगठक श्री. आकाश जाधव, युवासेना के श्री. अक्षय मिसाळ, दैनिक ‘सनातन प्रभात’के पाठक श्री. विठ्ठल मुगलखोड सहित अन्य उपस्थित थे ।

सांगली में भाजपा की नगरसेविका श्रीमती सुनंदा राऊत (दाईं ओर) को निवेदन देते हुए श्रीमती स्मिता माईणकर एवं श्रीमती मधुरा तोफखाने

६. सांगली में भाजप की नगरसेविका श्रीमती सुनंदा राऊत को निवेदन दिया गया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *