Menu Close

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद लड्डू गोपाल के साथ मेडल लेने पहुंची भारत की प्रियंका गोस्वामी

प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कमाल किया था। वह 10,000 मीटर रेस वॉक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं। प्रियंका ने 43:38.82 में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल जीता।

इतिहास रचने के बाद जब प्रियंका मेडल लेने पोडियम पर पहुंचीं तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल वो पोडियम पर ऐतिहासिक मेडल लेने अकेली नहीं गई थीं।

प्रियंका के साथ लड्डू गोपाल भी थे। उनके गले में मेडल था और एक हाथ में लड्डू गोपाल। उन्होंने अपना पदक भगवान कृष्ण को समर्पित किया। पोडियम पर चढने से पहले प्रियंका को एक वॉलंटियर ने बैकस्टेज पर रोक दिया।

प्रियंका ने बताया कि, वालंटियर ने उनसे लड्डू गोपाल को अपनी जेब में रखने को कहा था। स्टार एथलीट ने कहा कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि, यह मूर्ति उनके लिए क्या मायने रखती है और वह गोपाल के साथ पोडियम पर चली गईं।

जीत के बाद प्रियंका ने कहा कि, लड्डू गोपाल की वजह से ही उन्हें मेडल मिला है। गोपाल आंतरिक शक्ति देता है। हर प्रतियोगिता में वह भगवान कृष्ण को अपने साथ ले जाती हैं।

स्रोत : टीवी ९ भारतवर्ष

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *