Menu Close

हिन्दुओं के विरोध के बाद आनेवाली फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का नाम बदलकर रखा गया ‘सत्यप्रेम की कथा’

साजिद नाडियावाला हैं निर्माता

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म को लेकर मेकर्स डरे हुए हैं, क्योंकि फिल्म के नाम को लेकर हिन्दू समुदाय ने अपत्ति जताई थी। नाम पर बवाल को देखते हुए मेकर्स ने पहले ही फिल्म का नाम ‘सत्यनारायण की कथा’ से बदलकर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (31 जुलाई, 2022) को फिल्म की अभिनेत्री कियारा आडवाणी का जन्मदिन था। इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक बर्थडे पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया, जिसके कैप्शन में उन्होंने फिल्म के नए नाम की घोषणा की। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है।

बता दें कि जब पहली बार फिल्म के नाम को लेकर प्रतिक्रिया आई तो तभी निर्देशक समीर विद्वांस ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने फिल्म का शीर्षक बदलने का फैसला किया है। उन्होंने नाम बदलने का बचाव करते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने से बचने के लिए ऐसा किया गया है।

उन्होंने बयान में कहा था, “फिल्म का शीर्षक कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभर कर आता है। हमने लोगों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपनी हाल ही में घोषित फिल्म सत्यनारायण की कथा के शीर्षक को बदलने का निर्णय लिया है, भले ही वह पूरी तरह से अनजाने में ही क्यों न हुआ हो। फिल्म के निर्माता और रचनात्मक टीम भी इस निर्णय के पूर्ण समर्थन में हैं।”

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *