Menu Close

हमीरपुर (उत्तरप्रदेश) : हिन्दू परिवार को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में तीन ईसाई गिरफ्तार

धर्म-परिवर्तन प्रतिबंध कानून के तहन ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही शीघ्र होनी चाहिए ! –  सम्पादक, हिन्दुजागृति

मौदहा ( हमीरपुर) – धर्मपरिवर्तन के आरोप में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आरोप लगाया है कि, सेन्ट पॉल्स विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन करा रहे था । कार्रवाई के समय विहिप के दर्जनों कार्यकर्ता थाने में उपस्थित थे। पुलिस आरोपों की जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

नगर के चर्च कंपाउंड में एक हिंदू परिवार को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए ईसाई धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताते चलें कि, इसके पूर्व भी चर्च कंपाउंड में ईसाईयों द्वारा किए गए ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं। नगर के चर्च कंपाउंड में स्थित चर्च में हर रविवार को यीशु की प्रार्थना होने के साथ प्रवचन भी होते हैं।

कुछ समय से यहां पर कुछ हिंदू परिवार पहुंचने लगे हैं, जिन्हें ईसाई धर्मगुरु कई तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे कई मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके है। रविवार को चर्च में हुई सभा के दौरान नगर के एक बाल्मीकि परिवार को आर्थिक व अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म गुरुओं ने ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित किया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ईसाई धर्मगुरुओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *