Menu Close

कर्नाटक : टीपू सुलतान के विषय में पोस्ट करने पर धर्मांधों द्वारा किए गए आक्रमण में हिन्दू युवक घायल

 टीपू सुल्तान से जुड़ी पोस्ट पर दी थी ‘स्माइली’

  • कर्नाटक में भाजपा की सरकार होते हुए हिन्दुओं पर इस प्रकार के प्राणघातक आक्रमण करने का धर्मांधों का साहस होता ही कैसे है ? सरकार को ऐसे लोगों में डर निर्माण करना चाहिए, ऐसा ही हिन्दुओं को लगता है ! – संपादक
  • कर्नाटक में हिन्दुओं पर होने वाले नियमित आक्रमणों के विषय में हिन्दुओं को ‘भगवा आतंकवादी’ कहने वालों के मुंह क्यों बंद हैं ? – संपादक
श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने अस्पताल जाकर प्रकाश से भेंट की

बागलकोट (कर्नाटक) – में टीपू सुलतान के विषय में सामाजिक माध्यम की एक पोस्ट पर स्वयं के विचार प्रसारित करने से प्रकाश लोणारे नामक युवक पर १५ से ५० धर्मांधों ने धारदार हथियारों से आक्रमण किया । इसमें गंभीर रुप से घायल हुए प्रकाश को अस्पताल में भरती किया गया है । स्थानीय विधायक वीरन्ना चरन्तिमथा और श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने अस्पताल जाकर प्रकाश से भेंट की ।

शनिवार (19 फरवरी 2022) को प्रकाश लोनारे नाम के युवक ने कट्टर इस्लामी शासक टीपू सुल्तान से जुड़ी एक पोस्ट पर कथित तौर पर एक ‘स्माइली इमोजी’ कमेंट कर दिया। इससे नाराज होकर 15-20 लोगों के एक समूह ने उस पर हमला कर दिया। पत्रकार चिरू भट ने ट्विटर पर इस खबर को शेयर किया है।

स्थानीय पत्रकार सोमशेखर के मुताबिक, टीपू सुल्तान से जुड़ी पोस्ट पर प्रकाश के कमेंट से उसके कट्टर इस्लामी शासक के फॉलोअर्स नाराज हो गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने प्रकाश का विरोध किया और बहस करने के बाद उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय विधायक वीरन्ना चरन्तिमथा और राष्ट्रीय हिंदू सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने रविवार (20 फरवरी 2022) को उससे मुलाकात की। आरोपित के खिलाफ बागलकोट सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

स्रोत : Opindia

Latest News