Menu Close

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल पद्धति से छपवाई विवाह पत्रिका, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की है फोटो

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, मैक्सवेल ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की है, लेकिन उनके विवाह पत्रिका का चित्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह कार्ड पूरी तरह से भारतीय अंदाज में बनाया गया है और उसमें भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की फोटो भी दिख रही है। खास बात यह है कि पूरा कार्ड तमिल भाषा में छपा है।

अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने विवाह के कार्ड की फोटो शेयर करते हुए बताया कि, मैक्सवेल और विनी रमन 27 मार्च को विवाह करेंगे। यह विवाह तमिल ब्राम्हणों के रीति रिवाजों के अनुसार होगा।

कस्तूरी शंकर ने लिखा “ग्लेन मैक्सवेल विनी रमन से विवाह कर रहे हैं। पारंपरिक तमिल मुहूर्त पत्रिका के अनुसार, हम कह सकते हैं कि यह विवाह तमिल रीति रिवाजों से होगी। क्या ईसाई रीति रिवाजों से भी विवाह होगी। ग्लेन मैक्सवेल और विनी आपको बहुत शुभकामनाएं !”

स्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *