Menu Close

धर्मांतरण और निकाह के लिए ब्लैकमेल करने वाली मंगोलपुरी की युवती मथुरा से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंबे की पटरी इलाके से एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। मुस्लिम युवती पर 10वीं के छात्र का अश्‍लील वीडियो बनाने और उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव डालने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह छात्र का धर्मांतरण कर उससे निकाह करना चाहती थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया, ”दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की रहने वाली युवती ने एक साल पहले कोसीकलां क्षेत्र के एक गांव के 10वीं में पढ़ने वाले छात्र से पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। इसके बाद वह उसे प्यार का झांसा देकर अपने साथ गुरुग्राम स्थित कमरे पर ले गई।”

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि खुद को हिंदू बताने वाली युवती पर आरोप है कि उसने लड़के को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे बाद वह बेहोश हो गया था। इस बीच उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र की अश्लील वीडियो बना ली। उनके मुताबिक, होश आने पर छात्र उन लोगों को बिना बताए वापस अपने घर आ गया। इसके बाद आरोपित युवती ने उसे फोन कर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने लगी।

लड़के ने अपनी आपबीती घरवालों को बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपित युवती को निकाह की बातचीत करने के बहाने मथुरा बुलाया गया, जहां शनिवार (2 अक्टूबर 2021) की रात बंबे की पटरी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम से संबंधित धाराओं क तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसके साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *