Menu Close

चाइल्ड पॉरनॉग्रफी में भारतीय पादरी अमेरिका में गिरफ्तार

माघ कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

पादरीयोंका का असली चेहरा !

padriन्यू यॉर्क : ४७ साल के एक भारतीय पादरी को अमेरिका के फ्लोरिडा में चाइल्ड पॉरनॉग्रफी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जोस पलिमात्तम नामक इस पादरी के फोन में छोटे लड़कों की करीब ४० नग्न तस्वीरें थीं। पलिमात्तम ने १४ साल के एक लड़के से कहा कि इन तस्वीरों को डिलीट कर दे।

जोस अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर पॉरनॉग्रफी रखने और इन तस्वीरों को नाबालिग को देने के आरोप लगाए गए हैं। जोस को पाम बीच काउंटी के जेल में रखा गया है। जमानत के लिए उन्हें १० हजार अमेरिकी डॉलर्स देने होंगे।

पलिमोत्तम दो साल के लिए अमेरिका गए हैं। वह बीते साल दिसंबर से ही वेस्ट पाम बीच में बतौर पादरी नियुक्त हुए थे। चर्च ने इस गिरफ्तारी को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह बहुत चिंता की बात है। चर्च अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हमने पाम बीच पुलिस से संपर्क किया और हम उनसे जांच में सहयोग कर रहे हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *