Menu Close

कश्मीर : जिहादी आतंकी ने भाजपा नेता को वीडियो जारी कर दी धमकी

एक अज्ञात आतंकी ने हाल ही में वीडियो जारी करके जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता रविंदर रैना को जान से मरने की धमकी दी है। आतंकी ने कहा है कि यदि रैना जिहाद के खिलाफ बोलना बंद नहीं करेंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

अपने चेहरे को नकाब से ढके हुए और हाथ में रायफल लिए हुए आतंकी ने वीडियो में धमकी दी कि यदि रैना पाकिस्तान और इस्लामिक जिहाद के खिलाफ बोलना बंद नहीं केरेंगे तो रैना की जीभ काट दी जाएगी।

आतंकी ने अपनी गीदड़ भभकी में कहा, “जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों पर होने वाले अत्याचार का बदला लिया जाएगा। हम रविंदर रैना को पीओके के बारे में बात न करने की चेतवानी देते हैं। तुम पीओके लेकर वहाँ मंदिर बनाने की बात करते रहो लेकिन हम तुम्हें बताना चाहते हैं कि हम जम्मू-कश्मीर को भी भारत के शासन से आजाद करा लेंगे।“

आतंकी ने रविंदर रैना को अंतिम चेतवानी देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान और जिहाद के खिलाफ बोलना बंद कर दें नहीं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। आतंकी ने कहा, “इंशाअल्लाह, हम अल्लाह और जिहाद के रास्ते पर हैं और हम अपने मकसद में कामयाब भी होंगे। रविंदर और पीएम मोदी के दूसरे नौकरों, परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना।“ वीडियो के अंत में भारत को धमकी देते हुए आतंकी, अल्लामा इकबाल की पंक्तियाँ कहता है, “न समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदोस्ताँ वालों, तुम्हारी दास्तान तक भी न होगी दास्तानों में।”

संदर्भ : OpIndia

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *