Menu Close

धर्म और आस्था के नाम पर अश्लीलता : उ.प्र. के कानपुर में छठ पूजा के स्टेज पर बार बालाओं का डांस

देश में धर्म और आस्था के नाम पर अश्लीलता परोसना कोई नहीं बात नहीं ! अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं ! बात अगर खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार की करें तो यहां मौका कोई भी हो, अगर अश्लीलता के ठुमके नहीं लगाए गए तो उस कार्यक्रम को अधूरा ही माना जाता है ! भगवान की आड में अश्लीलता परोसने की ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश कानपुर के कल्याणपुर इलाके में देखने को मिली !

कानपुर की आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात पूर्वंचल भोजपुरी छठ पूजा सम‍ित‍ि का कार्यक्रम था जिसमें भोजपुरी गानों पर जमकर अश्लील ठुमके लगे !

एक तरफ जहां छठ माई की पूजा के समय सूर्यास्त के बाद सैकड़ों महिलाएं अर्घ्य देती हैं। वहीं, रात में उसी पूजा स्थल पर भक्तों के लिए एक अलग ही झांकी का आयोजन कर दिया गया। इतना ही नहीं, भद्दे गानों पर बार बालाओं ने जमकर डांस किया !

एक तरफ जहां भगवान की झाकियां सजी थीं, वहीं सामने दूसरी तरह बार बालाओं का अश्लील डांस चल रहा था !

कार्यक्रम स्थल पर कई पुलिसकर्मी भी पहुंचे और कुर्सी पर बैठे-बैठे अश्लील डांस का मजा ले रहे थे ! सबसे खास बात ये है कि, इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम प्रशासन और पुलिस की अनुमति के बाद ही संभव होते हैं !

स्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *