Menu Close

देहली में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से सामूहिक रामनाम जाप का उपक्रम

देहली : रामराज्य की स्थापना हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अलकनंदा, कालकाजी के श्री संतोषीमाता मंदिर एवं श्री रघुनाथ मंदिर में रामनाम का सामूहिक जाप किया गया। इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु भी इस सामूहिक नामजप में सहभागी हुए। श्री रघुनाथ मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्माचरण से संबंधित कुछ कृतियों की जानकारी दी गई।

मंदिर में रामनाम का जाप करते हुए श्रद्धालु

कश्मीर में धारा ३७० के हटाने के लिए कृतज्ञता एवं अभिनंदन !

केंद्र शासनद्वारा कश्मीर में धारा ३७० हटाए जाने के उपलक्ष्य में अलकनंदा के श्री संतोषीमाता मंदिर में हाल ही में समिति की ओर से घंटानाद किया गया। उसके पश्‍चात ईश्‍वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और केंद्र शासन का अभिनंदन किया गया। सामूहिक वन्दे मातरम् गीत के गायन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *