Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति का उपक्रम सभी विद्यालयों में चलाया जाए ! – श्री. सुनील कुर्‍हाडे, शिक्षाधिकारी, जिला परिषद, पुणे

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान !

पुणे : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के एक भाग के रूप में हिन्दूजनजागृति समित एवं समविचारी संगठन और धर्मप्रेमियों की ओर से राष्ट्रध्वज का सम्मान किए जाने हेतु उचित कार्रवाई हो; इसके लिए जनप्रतिनिधी और प्रशासकिय कार्यालयों में ज्ञापन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत समिति की ओर से जिला परिषद के शिक्षाधिकारी को भी ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस समय शिक्षाधिकारी श्री. सुनील कुर्‍हाडे ने इस उपक्रम की प्रशंसा करते हुए समिति को प्रशंसापत्र प्रदान किया !

इस पत्र में उन्होंने कहा है कि, इस कार्यालय को स्वातंत्र्य दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रध्वज का अनादर रोकना और छात्रों में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागृति लाने के संदर्भ में पत्र प्राप्त हुआ। आपकेद्वारा चलाया जा रहा ‘राष्ट्रध्वज का सम्मान करें’ अभियान बहुत ही अच्छा है ! इस उपक्रम के संदर्भ में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से संपर्क और चर्चा कर उपक्रम चलाए जाए ! आप के अनुरोध का संज्ञान लेकर हम इस उपक्रम के लिए अनुमति प्रदान कर रहे हैं !

समिति के इस अभियान की सभी स्तर पर प्रशंसा हो रही है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *