Menu Close

हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु प्रयास करना हमारा आद्य कर्तव्य है ! – सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, हिन्दू जनजागृति समिति

नई देहली में ‘सेंट्रल मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन’ की ओर से व्यावसायिकों के लिए मार्गदर्शन

व्यावसायिकों के साथ सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी (१)

नई देहली : व्यवसाय करते समय व्यावसायिकों ने सामाजिक भान रखना महत्त्वपूर्ण है ! विदेशी लोगों के ध्यान में बहुत प्राथमिकता से आ रहा है कि, केवल और अधिक धन कमाने से साथ ही अधिकाधिक सुखभोग के साधनों की उपलब्धता हो जाने के कारण मनुष्य सुखी नहीं हो जाता ! अमेरिका में अधिकांश लोग धनवान हैं; परंतु वहां का समाज सुखी नहीं है ! पूर्व के देशों के लोगों को विवाहविच्छेद, मादक पदार्थाें का सेवन, आत्महत्याएं जैसे अनेक समस्याओं ने घेर लिया है; इसलिए अब वे मनःशांति हेतु साधना की ओर झुक रहे हैं ! भारत को भी आज अनेक समस्याओं को घेर लिया है !

अतः केवल हिन्दू राष्ट्र की स्थापना ही इसका एकमात्र उपाय है और उसके लिए प्रयास करना हमारा आद्य कर्तव्य है ! हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने ऐसा मार्गदर्शन किया।

सेंट्रल मार्केट शॉपकीपर्स एसोसिएशन की ओर से लाजपतनगर – २ के व्यावसायिकों के लिए ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना और साधना’ इस विषय पर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर व्यावसायिकों को संबोधित करते हुए सद्गुरु (डॉ.) पिंगळेजी बोल रहे थे। इस समय सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री. योगेंद्र डावर, उपाध्यक्ष श्री. सुखदेव सिंह, श्री. गोपाल डावर, पुष्पा मार्केट के अध्यक्ष श्री. श्यामसुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष श्री. राजेंद्रकुमार गाबा, उपाध्यक्ष श्री. जॉय, सचिव श्री. राकेश नारंग, श्री. संजय सेठी, श्री. पंकज संधु आदि व्यावसायी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शंकाओं का निराकरण किया गया। सनातन संस्था की प्रवक्ता कु. कृतिका खत्री ने कार्यक्रम का सूत्रसंचालन किया।

इस अवसर पर सनातन संस्था की ओर से कार्यक्रमस्थल पर ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *