#WATCH Delhi: A man was seen vandalising shops in Welcome area on 2 July. Case registered under Arms Act. One accused Maroof has been apprehended and search is ongoing for the other accused Salman. Inquiry by a senior officer has also been ordered. pic.twitter.com/ywDNdJmjl9
— ANI (@ANI) July 4, 2019
देहली में एक दुकान में तोडफोड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक युवक ने दुकान पर धारदार हथियारों से हमला किया और तोडफोड की। २ जुलाई को हुई इस वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी मारूफ को गिरफ्तार किया था।
मामला वेलकम इलाके का है। २ जुलाई को दुकानदारों को डराने धमकाने की यह घटना सामने आई थी। इससे जुडा एक वीडियो भी वायरल हुआ। सलमान और मारूफ दोनों युवकों ने एक दुकान पर हाथ में तलवार लेकर हमला किया था और तोडफोड की थी।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी मारूफ को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश हैं।
स्त्रोत : न्युज १८








