मुस्लिम द्वारा सडक के किनारे या किसी खली स्थान पर नमाज पढने के विरोध में कुछ लोगों ने मुरादाबाद शहर के बीचो-बीच एक चौराहे पर हनुमान आरती का पाठ किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो को मन्नू पंवार नाम के यूजर ने शेयर किया है। मन्नू के ट्विटर अकाउंट का नाम जिहाद मुक्त भारत है। इस अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए लिखा “लो तुम रोड पे नमाज पढोगे तो हम भी हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। मुरादाबाद के वीर हिन्दुओ ने बीच शहर के केंद्र चौराहे पे पढी हनुमान चालीसा।”
इस वीडियो में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में कुछ लोग भगवा टोपी पहने कर जोर जोर से हनुमान आरती गा रहे हैं। ये वीडियो मुरादाबाद का बताया जा रहा है।
लो तुम रोड पे नमाज़ पढोगे तो हम भी हनुमान चालीसा पाठ करेंगे
मुरादाबाद के वीर हिन्दुओ ने बीच NH शहर के केंद्र चौराहे पे पढ़ी हनुमान चालीसा#WednesdayWisdom@narendramodi @AmitShah @myogiadityanath pic.twitter.com/jCmTPMn5IA
— जिहाद मुक्त भारत ?ॐ? (@Mannupanwar171) June 19, 2019
राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त मंत्री रोहन सक्सेना ने कहा कि जब सडकों पर नमाज अदा हो सकती है तो सडकों पर हिन्दू समाज भी हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए बाध्य है।
स्त्रोत : जनसत्ता








